रांची, मई 4 -- रांची, संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को समाहरणालय में प्रशिक्षु उप समाहर्त्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उद्देश्य अधिकारियों को जिला प्रशिक्षण के दौरान प्रशासनिक दायित्वों और राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की बारीकियों से अवगत कराना था। डीसी ने सभी प्रशिक्षुओं के अनुभव और चुनौतियों को सुना। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने जोर दिया कि जनसेवा के लिए पारदर्शिता, निष्ठा और संवेदनशीलता अनिवार्य है। अधिकारियों को प्रखंडों और अंचलों का गहन अध्ययन कर जमीनी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया। इस दौरान स्थापना उप समाहर्ता बिवेक सुमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.