पटना, मार्च 8 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने निशांत कुमार के जदयू की सदस्यता ग्रहण करने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार का स्वभाव अत्यंत सरल और सौम्य है। उनके राजनीति में सक्रिय होने से जदयू कार्यकर्ताओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वे अपने व्यक्तित्व और पिता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन के बल पर जनता का विश्वास जीतेंगे तथा जनसेवा के क्षेत्र में नई पहचान बनाएंगे। श्री पांडेय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि लोकतंत्र में नई पीढ़ी की भागीदारी राजनीति को और मजबूत बनाती है। उन्होंने विश्वास जताया है कि निशांत कुमार अपने शांत, संतुलित और विनम्र स्वभाव के साथ समाज और राज्य के विकास में रचनात्मक भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने उनके राजनीतिक जीवन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा ...