रिषिकेष, अप्रैल 23 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनसेवा में डॉक्टरों की भूमिका सबसे अहम है। छात्र ज्ञान और कौशल से स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छा काम करें। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का मार्गदर्शन युवा चिकित्सकों के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्चोच्च माध्यम है, जिसे निष्ठा, संवेदनशीलता और करुणा के साथ निभाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित एम्स ऋषिकेश आज प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन रक्षक संस्थान के रूप में स्थापित हो चुका है। यहां कैंसर उपचार, न्यूरोसर्जरी, रोबोटिक सर्जरी और ज्वॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- डॉक्टर ईमानदारी से करें राष्ट्र की सेवा:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.