एटा, अप्रैल 2 -- पीसीएस श्वेता गुप्ता ने 25 वीं रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया। बुधवार को जन सेवा दल के जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर स्वागत किया। इनके गांव मानिकपुर में पहुंचकर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सविता के नेतृत्व में जन सेवा दल, सविता समाज के पदाधिकारी गांव में पहुंचे और उन्हे पगड़ी,शील्ड, पटका, शाल उड़ाकर फूल माला से स्वागत सम्मान किया। जिला महासचिव संजीव श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मला राजोरिया, जिला प्रभारी महिला मोर्चा अर्चना श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रश्मि राजोरिया, साधना श्रीवास्तव, कैलाश सविता, जयवीर सविता, अरविंद राजोरिया, युवा मोर्चा सदस्य सचिन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...