पलामू, मार्च 3 -- पंडवा,प्रतिनिधि। उताकी पंचायत सचिवालय में जनसेवा का दूसरा वार्षिक महोत्सव संस्था के सदस्यों द्वारा सामूहिक द्वीप प्रज्वलित कर मनाया गया। जनसेवा ट्रस्ट के दूसरे महोत्सव सह स्थापना दिवस में बिहार के राम जयपाल महाविद्यालय छपरा के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजू प्रसाद, को प्रथम 'जनसेवा साहित्य सम्मान' और संपूर्ण ग्राम विकास केन्द्र पलामू के सचिव विनोद कुमार को द्वितीय जनसेवा सम्मान' प्रदान किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ राजू प्रसाद ने कहा कि जन सेवा ट्रस्ट का कार्य निस्वार्थ भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे इसका ख्याल संस्था के संचालक को रखने का दायित्वों को निर्वहन करने की जरूरत है। संपूर्ण ग्राम पलामू के सचिव विनोद कुमार ने कहा कि वर्तमान समय मे जन सेवा ट्रस्ट बनाकर धर्मेन्द्र कुमार मेहता ने जो कदम उठाया है वह सर...