गया, जुलाई 7 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मंगलवार को टनकुप्पा प्रखंड के जगरनाथपुर गांव पहुंचे और पूर्व मुखिया व भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह के निधन पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि धर्मेंद्र सिंह का जनसेवा में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने करियादपुर नदी पर पुल निर्माण, करियादपुर में थाना स्थापना सहित अन्य विकास कार्यों की मांग रखी। विधानसभा अध्यक्ष ने समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर संबंधित विभागों से पहल करने का भरोसा दिया। मौके पर कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...