जनसेवा के प्रति समर्पित नेता का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति: धीरज
लोहरदगा, सितम्बर 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सह वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के हृदय गति रुकने से हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। अपने शोक संदेश में धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उनके असामयिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को गहरी क्षति पहुंची है। यह भी पढ़ें- मंत्री सोनू के निधन पर शोक जताया उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने सार्वजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.