जनसेवा केंद्र संचालिका से 1.30 लाख की ठगी
मऊ, जून 5 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के पुराने कोपा निवासी जन सेवा केंद्र संचालिका से खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले युवक ने 1.30 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुराने कोपा निवासी नितिका जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सीएचसी कोपागंज के पास जन सेवा केंद्र संचालित करती हैं। चार जून को करीब 11 बजे पुलिस वर्दी पहने एक व्यक्ति उनके केंद्र पर पहुंचा और अपना नाम गजेन्द्र यादव बताते हुए खुद को कोपागंज थाने में तैनात सिपाही बताया। उसने कहा कि उसके बैंक खाते की ट्रांजेक्शन लिमिट समाप्त हो गई है और घर पर गिट्टी-बालू गिरवाने के लिए तत्काल पैसे भेजने हैं। आरोप है कि उसके कहने पर नितिका ने अपने पेटीएम खाते से विभिन्न ट्रांजेक्शन आईडी पर पांच बार में कुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.