प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जनसेवा केंद्र पर पहुंचे दो बदमाशों ने संचालक के साथ मारपीट की। इसके बाद काउंटर में रखे करीब 48 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। सांगीपुर थाने के हर्षपुर निवासी बालजी मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटा शिवान त्रिवेणी नगर (तिलकराम) लालगंज में जनसेवा केंद्र का संचालन करता है। रविवार सुबह करीब आठ बजे बेटा जनसेवा केंद्र खोलने पहुंचा। इसी बीच बगल के पुरवे के दो युवक वहां आए और बेटे शिवान पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने जनसेवा केंद्र में रखे करीब 48 हजार रुपये लूट लिए। जानकारी मिलने पर पीड़ित भी मौके पर पहुंचा। घायल बेटे को लेकर लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचा। इसके बाद पीड़ित ने घटना के बारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.