गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। पादरी बाजार का एक जनसेवा केंद्र 1000 रुपये लेकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना रहा है। यह खुलासा तब हुआ जब रामानंद यादव अपने बच्चों के बनाए गए जन्म प्रमाण पत्र पर मुहर लगाने के लिए नगर निगम पहुंचे। नगर निगम के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के काऊंटर बैठे कर्मचारी ने बताया कि यह प्रमाण पत्र फर्जी है, इसलिए वह मुहर नहीं लगा सकता। पादरी बाजार जंगल हकीम नम्बर 02 पहलवान टोला मोहनापुर निवासी रामानंद यादव ने बताया कि उन्होंने अपने दो बच्चों का स्कूल जमा कराने के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सेवा योजना केंद्र से आवेदन कराया था। केंद्र संचालन ने दो बच्चों के लिए 2000 रुपये जमा कराए। 15 दिन बाद कॉल कर बताया कि जन्म प्रमाण पत्र बन कर आ गया है। जब जन्म प्रमाण पत्र स्कूल में जमा कराने पहुंचे मोहर न होने की बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.