बिजनौर, अप्रैल 11 -- किरतपुर। जनसेवा केंद्र पर हुई लूट की घटना में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है।इस घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ कर जेल भेज चुकी है। विगत 20 अगस्त 2024 को गांव कुम्हैड़ा निवासी शिवम कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अज्ञात बदमाशों ने उसके जनसेवा केंद्र पर उसके भाई को तमंचे के बल पर धमकाकर नगदी लूट ली थी। इस मामले में थाना किरतपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।जांच के दौरान शुभम, आशू और पवन निवासी जनपद बिजनौर के नाम प्रकाश में आए थे। इनमें से शुभम और आशू को 4 सितंबर 2024 को गिरफ्तार कर उनके पास से कुछ नगदी बरामद कर ली गई थी, जबकि तीसरा आरोपी पवन फरार चल रहा था।शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी पवन पुत्र रामपाल निवासी ग्...