कन्नौज, जून 2 -- कन्नौज, संवाददाता। अब प्रमाणित खतौनी की नकल प्राप्त करने के लिए लोगों को केवल तहसील कार्यालयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। शासन ने यह सुविधा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और जनसेवा केंद्रों के माध्यम से भी उपलब्ध करा दी है। नई व्यवस्था के तहत नागरिक अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र से प्रमाणित खतौनी की नकल प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर भी दस्तावेज हासिल किए जा सकते हैं। इसके लिए पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। ई-डीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनसेवा केंद्र के माध्यम से प्रमाणित खतौनी की नकल प्राप्त करने पर 30 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर दस्तावेज प्राप्त करने पर 15 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। अब तक प्रमाणित खतौनी की नकल की सुविधा केवल तहसील स्तर पर उपलब्ध थी। नई व्यवस्थ...