जनसेवा केंद्रों की अनियमिताओं की ऑनलाइन की शिकायत
हाथरस, अप्रैल 30 -- सहपऊ। कस्बा में जन सेवा केंद्रों की अनियमितताओं को लेकर एक और मामला सामने आया है। कस्बे के जन सेवा केंद्र संचालक सिद्धार्थ ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। सिद्धार्थ का कहना है कि कई जन सेवा केंद्रों की आईडी गांवों के नाम पर बनी हुई है, जिनकी दूरी करीब 3 से 5 किलोमीटर के बीच है, लेकिन संचालक नियमों के विपरीत कस्बे में ही सेवाएं दे रहे हैं। इसके कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में लंबी दूरी तय कर इन केंद्रों तक आना पड़ रहा है। शिकायत में कहा कि अधिकांश केंद्रों पर किसी प्रकार की रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं की गई है। इसका फायदा उठाकर संचालक मनमाने तरीके से लोगों से अधिक पैसे वसूल रहे हैं, जिससे आम जनता को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सिद्धार्थ कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.