रिषिकेष, मई 12 -- भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मंगलवार को रायवाला में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया। पहले दिन पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक सुदृढ़ता, कार्यकर्ता विकास और प्रभावी कार्यपद्धति पर विस्तार से मंथन किया गया। दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा और संगठन ही भाजपा की असली पहचान है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद भाजपा की नीति और कार्यशैली का मूल आधार है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा भाव, अनुशासन और निष्ठा के साथ संगठन कार्य करने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भाजपा के इतिहास और विकास यात्...