जनसेवा एक्सप्रेस में सांप! यात्री की सूचना पर मचा हड़कंप; चलती ट्रेन में पकड़े 6 संपेरे
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- आशीष श्रीवास्तव, गोरखपुर क्या हो यदि ट्रेन से सुकून भरी यात्रा के बीच अचानक फन निकाले एक सांप आपके सामने आ जाए। ऐसा ही कुछ हुआ जनसेवा एक्सप्रेस में। अमृतसर से गोरखपुर होते हुए पूर्णिया कोर्ट जाने वाली 14618 जनसेवा एक्सप्रेस के साधारण कोच में सांप दिखाकर यात्रियों से वसूली का खेल चल रहा था। भीड़भाड़ भरे डिब्बे में फुंफकारते सांप को देखकर कई यात्री डरे हुए थे। कई बार संपेरे यात्रियों के ठीक सामने सांप को ले जाकर उन्हें डराने का प्रयास भी करते और उनसे रुपयों की मांग करते। इसी बीच एक रेल यात्री ने इस मामले की शिकायत रेलवे प्रशासन से कर दी। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ऐक्शन में आ गया। फिर चलती ट्रेन में सांप लिए घूम रहे संपेरों को तलाशा गया। जल्द ही छह संपेरे हत्थे चढ़ गए। इन सभी को सांप सहित दिघवारा स्टेशन पर उतार लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.