जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांग रहे छह सपेरे पकड़े गए
छपरा, अक्टूबर 2 -- छपरा, हमारे संवाददाता। गाड़ी संख्या 14618 जनसेवा एक्सप्रेस के साधारण कोच में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने के मामले में आरपीएफ ने शुक्रवार को छह सपेरों को पकड़ लिया। सभी को दिघवारा स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर वन विभाग के साथ समन्वय कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ और पहचान पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों ने अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बताया। उन्होंने अलग-अलग स्थानों, लखनऊ और हिमाचल प्रदेश का निवासी होने की जानकारी दी। आरपीएफ द्वारा उनके नाम-पते का सत्यापन कराया जा रहा है। साथ ही सांपों के संबंध में वन विभाग से भी समन्वय स्थापित किया गया है। संबंधित प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। रेल मदद पर मिली सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल सोनपुर आउट पोस्ट द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.