चक्रधरपुर, मार्च 31 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत जनसेवक भरत खंडापात्र को कृषि निदेशालय द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी बानो के रूप में प्रोन्नति मिला है। सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में जनसेवक भरत खंडापात्र को प्रोन्नति विदाई दी। बताते चलें कि भरत खंडापात्र 2017 से चक्रधरपुर प्रखंड में जनसेवक के पद पर कार्यरत थे। बाद में उन्हें प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक का प्रभार दिया गया था। पदोन्नति विदाई के दौरान बीडीओ कांचन मुखर्जी ने गुलदस्ता भेंट किया। साथ ही अन्य कर्मचारियों ने उपहार देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। मौके पर मुख्य रूप से सदानंद होता, लाल सिंह भूमिज, दिलीप महतो, केदारनाथ कायम, सुनील कुमार दास, पूजा कुमारी, राजकुमार सिन्हा, नारायण नायक, बीपीआरओ मनोज तांती समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...