जनसुविधाओं में लापरवाही पर जताई डीएम ने नाराजगी
हरदोई, जून 18 -- हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्थानीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों द्वारा संचालित विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा जन शिकायतों के निस्तारण की प्रगति परखी गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के साथ प्रभावी बनाया जाए। नियमित सफाई, कूड़ा उठान और नालियों की सफाई सुनिश्चित की जाए। बरसात के मौसम को देखते हुए डीएम ने जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर अग्रिम व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- तय समय में लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.