जनसुवाई कार्यक्रम में डीएम ने फरियादियों की सुनीं समस्याएं
पीलीभीत, जुलाई 1 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने आमजनता की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम रूपपुर सैजना चक मुस्तकिल निवासी दुर्गाप्रसाद ने शिकायत प्रस्तुत की कि उनके द्वारा ऋण की डिस्चार्ज स्लिप तहसील में जमा किए जाने के बावजूद उनकी खतौनी से ऋण प्रविष्टि समाप्त नहीं की गई है। इसके अलावा तहसील परिसर से उन्होंने साइकिल चोरी होने की भी शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। शिकायतकर्ता दिव्यांगजन हैं। डीएम ने तत्काल जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को जनसुनवाई कक्ष में बुलाकर शिकायतकर्ता को तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। यह भी पढ़ें- जनसुवाई कार्यक्रम में डीएम ने फरियादियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.