जनसुराज पार्टी विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बने वीरेंद्र
सासाराम, मई 9 -- सासाराम, एक संवाददाता। जनसुराज पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वीरेंद्र सिंह को पार्टी के विचार मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी नेतृत्व द्वारा उनके लंबे सामाजिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता, बौद्धिक क्षमता तथा जनहित के मुद्दों के प्रति सक्रिय भूमिका को देखते हुए की गई है। उनके मार्गदर्शन में युवाओं, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का कार्य और अधिक सशक्त होगा। नियुक्ति के उपरांत श्री वीरेंद्र सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। यह भी पढ़ें- बबन तिवारी बने जन सुराज पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.