खगडि़या, मई 31 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जनसुराज पार्टी के जिला संगठन द्वारा गोगरी प्रखंड के लक्ष्मीनगर हाट में रविवार को संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के रूप में आस्तिक झा को चुना गया। जबकि प्रखंड युवा अध्यक्ष मनीष मदन कुमार, प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष- समसेर खां, प्रखंड प्रवक्ता सोम कुमार, प्रखंड व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिंकू पोद्दार, प्रखंड युवा उपाध्यक्ष रोहित कुमार, प्रखंड सचिव विकास कुमार, प्रखंड महिला अध्यक्ष मुनिता कुमारी, सचिव अमर कुमार छोटू, प्रखंड युवा सचिव मो. फरहीम, महिला महामंत्री पुनम देवी, महामंत्री फुलचंद्र कुमार यादव, सचिव राजमणि देवी, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मुकेश कुमार सुमन, जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष- मो. करीम बाबू खान, जिला सचिव शिवनन्दन कुमार व जिला व...