जमुई, मई 20 -- जमुई । नगर संवाददाता शहर स्थित जन सुराज पार्टी कार्यालय में बुधवार को जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों, बेरोजगारी, पलायन और जिले की विभिन्न स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रोबिन सिंह ने कहा कि बिहार सरकार ने पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का वादा किया था। इस हिसाब से छह माह के भीतर करीब 9 लाख 85 हजार युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था, लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल अलग है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य का युवा आज भी रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर है। यह भी पढ़ें- सरकार युवाओं को एक करोड़ नौकरी देने में विफल: जनसुराज उन्होंने कहा कि सरकार लगातार पलायन रोकने का दाव...