आरा, फरवरी 2 -- -जनता की आवाज बनने का किया दावा -व्यवस्था परिवर्तन के संघर्ष का शंखनाद जगदीशपुर, निज संवाददाता। अनुमंडल के बिहिया प्रखंड के अमराई नवादा में जनसुराज का कार्यकर्ता सम्मान समारोह राजनीतिक संदेश के लिहाज से खासा अहम रहा। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए आयोजित यह कार्यक्रम व्यवस्था परिवर्तन के संघर्ष के ऐलान में तब्दील हो गया। बीते विधानसभा चुनाव में जनसुराज की प्रत्याशी रहीं सक्रिय नेत्री डॉ. पद्मा ओझा ने कहा कि अब संगठन की ताकत बूथ स्तर तक मजबूती से दिखाई देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि जनसुराज महज एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर चल रहा जन आंदोलन है। डॉ. पद्मा ओझा ने आह्वान किया कि जनता की समस्याओं को अब सड़क से सदन तक ...