जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज
एक संवाददाता, मार्च 23 -- जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण जिले में मनीष कश्यप के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया गया है। दरअसल यहां नवलपुर थाना क्षेत्र में पुल निर्माण का काम करा रही उत्तर प्रदेश की त्रिभुवन नारायण सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी से 10 लाख रुपया रंगदारी मांगने के मामले में जन सुराज नेता व यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत सात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोमती नगर निवासी संजीत कुमार सिंह की शिकायत पर मनीष कश्यप समेत अन्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। वहीं दूसरे पक्ष के रमेश यादव की मां मुस्मात फुलंती देवी की शिकायत पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी संजीत कुमार सिंह समेत अन्य के विरुद्ध मारपीट व रुपये चोरी करने के आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.