पटना, जुलाई 18 -- प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को जनसुराज के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में अविनाश प्रताप रूड़ी, जिला पार्षद रूबी गुप्ता, रूबी सिंह सहित अन्य शामिल रहे। खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने सबों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सुशासन एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार भाजपा का दामन थाम रहे हैं। जनसुराज के अधिकतर नेता अब भाजपा से जुड़ रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि जनता का विश्वास भाजपा और एनडीए के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर की जन सुराज में नहीं थम रही टूट, बांकीपुर चुनाव से पहले तीन और नेता बीजेपी में शामिल ‎...