बक्सर, अप्रैल 17 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जन सुराज के वरिष्ठ नेता तथागत हर्षवर्द्धन ने बजरंगी मिश्र को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्हें बधाई भी दी है। पार्टी के शाहाबाद परिक्षेत्र के प्रभारी रहे तथागत हर्षवर्द्धन ने कहा कि युवा जोश के साथ ही बजरंगी मिश्र में सबको साथ लेकर चलने की भावना और कड़ी मेहनत की क्षमता है। उनके जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने इसके लिए पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर एवं प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर जताया हर्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...