गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मंगलवार को जनसुनवाई संभव की। इसमें 33 शिकायतें आई।नगर आयुक्त ने सभी का समाधान कराने के निर्देश दिए। निर्माण विभाग की सात, उद्यान विभाग की नौ, प्रकाश विभाग की दो, जलकल विभाग की पांच, स्वास्थ्य विभाग की छह, पार्किंग की दो और अन्य दो शिकायत आई। नगर आयुक्त ने उद्यान विभाग को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं वैशाली सेक्टर-एक निवासी डॉ. सुनील वैद ने मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने और प्रदूषण को कम करने के लिए निगम से मांग की है। उन्होंने निगम के जनसुनवाई में 19 अलग-अलग पत्र दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.