महाराजगंज, अप्रैल 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नवागत एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से बातचीत में कहा कि जनसुनवाई और कानून व्यवस्था की रैंकिंग में सुधार उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आमजन की शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। जनता के बीच पुलिस की छवि बेहतर बनाने के लिए जनसंवाद व पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मिशन शक्ति व महिला सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता में रखते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी के रूप में चार जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके नवागत एसपी नोएडा में एडिशनल डीसीपी व डीसीपी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। जिले की भौगोलिक स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिले की सीमा नेपाल से जुड़ी होने के कारण यहां तस्करी व नारकोटिक्स पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.