देहरादून, मई 18 -- हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम में 72 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें से 38 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा गया। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल और सड़क संबंधी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं। रोहालकी किशनपुर के ग्रामीणों ने ग्राम सभा की भूमि से कूड़ा हटाने की मांग की, जबकि पथरी रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लोगों ने ध्वनि और प्रदूषण की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, कई फरियादियों ने सड़क मरम्मत, भूमि पैमाइश, प्रधानमंत्री आवास योजना और जलभराव की समस्याओं के समाधान की मांग की।

अधिकारियों के निर्द...