हरिद्वार, मार्च 9 -- सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 61 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 35 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, बिजली, राशन, अतिक्रमण और पेयजल से संबंधित समस्याएं सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में दर्ज शिकायतों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।जनसुनवाई में जगदीश नगर ज्वालापुर निवासी सतीश कुमार अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने हरिलोक आवासीय योज...