हरिद्वार, अप्रैल 20 -- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 42 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 21 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, एलपीजी गैस, अतिक्रमण, बिजली और गुमशुदगी से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। विष्णु विहार कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी में अब तक विद्युत कनेक्शन न होने की शिकायत दर्ज कराई। सोहलपुर सिकरोढ़ा निवासी मुनीश ने बताया कि उनके पिता यामिन 4 मार्च से लापता हैं। उन्होंने पिरान कलियर थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक सुराग न लगने पर कार्रवाई की ...