जनसुनवाई में 38 नए मामलों पर सख्त और तत्काल कार्रवाई के निर्देश
लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- लखीमपुर। विकास भवन स्थित सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने महिला जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक कलह और अन्य प्रकार के महिला उत्पीड़न से जुड़े 38 नए मामलों की सुनवाई की गई। आयोग के समक्ष पहले से लंबित 77 प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित पक्षकारों और जांच कर रहे उपनिरीक्षकों से प्रगति की जानकारी ली गई। जनसुनवाई में महिलाओं ने अपनी समस्याएं और उत्पीड़न से जुड़े मामले आयोग सदस्य के सामने विस्तार से रखे। आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दिलाना प्राथमिक जिम्मेदारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.