जनसुनवाई में हुआ उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान
मेरठ, जून 23 -- मेरठ। ऊर्जा भवन में मंगलवार को जन-सुनवाई में एमडी रवीश गुप्ता ने अधिकारियों के साथ उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की। 47 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिकांश शिकायतों का एमडी ने मौके पर ही अफसरों को तलब कर समाधान सुनिश्चित कराया। एमडी ने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर, निरीक्षण बढाने, लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि पश्चिमांचल डिस्कॉम उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं एवं गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई मे मेरठ, बुलन्दशहर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर एवं अन्य जनपदों से आए उपभोक्ताओं ने समस्याएं प्रस्तुत की।इस यह भी पढ़ें- मेरठ : जनसुनवाई में आईं समस्याएं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.