गढ़वा, मार्च 13 -- मेराल। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। उसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 45 मामले आए। जनसुनवाई में सभी मामलों का निपटारा किया गया। उस दौरान अंचल से संबंधित 27 और प्रखंड से संबंधित कुल 18 मामले आए। प्रखंड स्तर से आए मामलों में पेंशन, जन्म-मृत्यु और मंईयां सम्मान योजना से संबंधित मामले आए। वहीं अंचल से भूमि विवाद से संबंधित मामले को दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौता के बाद निपटाया गया। सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक ने कहा जनसुनवाई में सभी मामलों का निपटारा किया गया है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य सभी तरह के मामलों को आपसी सहमति के आधार पर निपटाने का प्रयास करना है। मौक़े पर सीआई संजीव कुमार पांडेय, संजीव कुमार, प्रधान सहायक सुनिल कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थ...