अलीगढ़, फरवरी 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मंगलवार को डीएम संजीव रंजन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक सभी विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे। डीएम ने कहा कि यह देखा जा रहा है कि कुछ अधिकारी इस निर्धारित अवधि में विभागीय पत्रावलियों पर हस्ताक्षर कराने व वार्ता के लिए अन्य कार्यालयों में उपस्थित रहते हैं, जिससे न तो उनके स्तर पर और न ही डीएम कार्यालय में प्रभावी जनसुनवाई हो पा रही है। ऐसी स्थिति शासन की मंशा के विपरीत है। उन्होंने निर्देशित किया कि जनसुनवाई के निर्धारित समय में किसी भी अधिकारी द्वारा पत्रावलियों के संबंध में वार्ता करने या हस्ताक्षर कराने के उद्देश्य से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.