संभल, मार्च 20 -- एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जनसुनवाई में लापरवाही बरतने और मारपीट में घायल पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज न करने पर बहजोई थाना प्रभारी संत कुमार को लाइनहाजिर कर दिया है। निरीक्षक अजीत कुमार को बहजोई थाने की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी ने बताया कि जनसुनवाई के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायतों के बाद पिछले एक महीने में एसओजी टीम समेत 45 से अधिक पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था। इससे पहले एसपी ने बनियाठेर थानाध्यक्ष मनोज वर्मा को लाइनहाजिर किया था। एसपी द्वारा निरंतर की जा रही कार्रवाइयों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पूर्व में एसपी ने संत कुमार को जुनावई थाना और हयातनगर थाना से भी लाइन हाजिर किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.