मेरठ, अप्रैल 7 -- एसएसपी अविनाश पांडेय ने जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही और शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पाए जाने पर दो चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के तहत थाना परतापुर क्षेत्र स्थित कताई मिल चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव और थाना सरूरपुर के खिवाई चौकी इंचार्ज महाराज सिंह बघेल को सस्पेंड किया है। दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश जारी किए गए हैं। 765 वाहनों के चालान, 6 किए वाहन सीजमेरठ। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात और मेरठ छावनी परिषद के रेवेन्यू इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने पुलिस...