चंदौली, मार्च 10 -- चंदौली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान 11 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई करेंगी। इसमें महिलाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...