हरिद्वार, मई 18 -- मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी 72 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 38 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल और सड़क संबंधी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। यह भी पढ़ें- जनसुनवाई में 72 शिकायतों में से 38 का मौके पर निस्तारण: डीएम मयूर दीक्षितशिकायतों का विवरण रोहालकी किशनपुर निवासी पंकज, यशवंत और राजेश कुमार ने ग्राम सभा की भूमि पर पड़े कूड़े-कचरे को हटाने की मांग उठाई। वहीं, शशि ने गुलाबी राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया। पथरी रेलवे स्टेशन सैनिक कॉलोनी निवासी प्रवीण शर्मा ने रेलवे स्टेशन ...