कौशाम्बी, जून 8 -- सिराथू विधानसभा क्षेत्र के ननसैनी गांव में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने आवास, सड़क, भूमि विवाद तथा अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपकर समाधान की मांग की। जनसुनवाई के दौरान जिलाध्यक्ष ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर मामलों के शीघ्र्र एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भाजपा सरकार में पीड़ितों को न्याय देना प्राथमिकता है। इसलिए किसी भी शिकायत का समाधान केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए, बल्कि मौके पर पहुंचकर समस्या स्थल का निरीक्षण किया जाए ताकि वास्तविक स्थिति की सही जानकारी मिल सके और पीड़ितों...