देहरादून, मार्च 16 -- हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 70 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 38 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, राशन, अतिक्रमण और पेयजल से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। ग्राम प्रधान भारापुर कविता रानी ने क्षेत्र के लाइनमैन के व्यवहार और बिजली समस्या पर फोन न उठाने की शिकायत कर उसके स्थानांतरण की मांग की। रणसुरा निवासी अनीस अहमद, हसन और इमरान ने जोहड़ और नाले पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए उसे मुक्त कराने की मांग की। वहीं ग्राम टंडाटीरा निवासी ओमपाल सिंह ने स्वामित्व योजना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.