जनसुनवाई में पथ प्रकाश एवं सफाई के मामले सर्वाधिक
मऊ, मार्च 31 -- मऊ, संवाददाता। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शासन ने 'संभव कार्यक्रम' के अंतर्गत जनसुनवाई की व्यवस्था की है। जिसके तहत सोमवार को नगर पालिका में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश ने जनसुनवाई की। इस दौरान 12 शिकायते आई। इसमें से पांच मामले का निस्तारण करा दिया। जबकि अन्य शिकायतों के निदान के लिए संबंधित को अग्रसारित कर दिया है। जनसुनवाई में पेयजल, पथ प्रकाश एवं साफ-सफाई के साथ ही अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के मामले सर्वाधिक रहे। निर्माण लिपिक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि राजस्व विभाग से एक, निर्माण विभाग से एक, जलकल विभाग से 2 एवं सफाई विभाग से 5 एवं प्रकाश विभाग से 3 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनका निदान सम्बन्धित विभागों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पालिका अमला पूर्ण रूप से सहयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.