मऊ, मई 19 -- मऊ, संवाददाता। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शासन ने 'संभव कार्यक्रम' के अंतर्गत जनसुनवाई की व्यवस्था की है। जिसके तहत सोमवार को नगर पालिका में आयोजित जनसुनवाई में जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा व सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश ने आवेदकों द्वारा प्रेषित कुल 23 शिकायतों का अध्ययन किया। उन्होंने मौके पर ही 6 शिकायतों का निस्तारण कर दिया। शेष शिकायती अवेदनों को निदान के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया। जनसुनवाई में निर्माण विभाग से 3, प्रकाश विभाग से 5, जलकल विभाग से 3, सफाई विभाग से 10 एवं राजस्व विभाग से 2 शिकायतें प्राप्त हुई। यह भी पढ़ें- संभव दिवस में 22 शिकायतों का हुआ निस्तारण इस प्रकार जनसुनवाई में पालिका को संयुक्त रूप से कुल 23 शिकायतें मिलीं। फरियादियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लि...