मऊ, जून 2 -- मऊ, संवाददाता। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शासन ने 'संभव कार्यक्रम' के अंतर्गत जनसुनवाई की व्यवस्था की है। जिसके तहत सोमवार को नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने जनसुनवाई की। इस दौरान 13 शिकायते आई। इसमें से चार मामले का निस्तारण करा दिया। जबकि अन्य शिकायतों के निदान के लिए संबंधित को अग्रसारित कर दिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि मौके पर ही 4 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य 9 शिकायतों को निदान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को भेज दिया है। जनसुनवाई में निर्माण विभाग से 7, जलकल विभाग से 2, सफाई विभाग से 2 एवं राजस्व विभाग से 2 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। यह भी पढ़ें- संभव दिवस में 20 शिकायतों का हुआ निस्तारण बताया कि सभी आगन्तुक शिकायतकर्ताओं को फौरी राहत पहंुचाने के लिए पालिका द्व...