जनसुनवाई में दिव्यांग को मौके पर दिलाई ट्राईसाइकिल
गोंडा, जून 18 -- गोंडा, संवाददाता। गोंडा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में गुरुवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक दिव्यांग व्यक्ति को मौके पर ही ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई। गुरुवार को करनैलगंज तहसील के ग्राम रुदौलिया निवासी दिव्यांग अनमोल जनता दर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। अनमोल ने डीएम प्रियंका निरंजन को अपनी व्यथा सुनाई। उनकी बात सुनते ही डीएम प्रियंका निरंजन ने तुरंत अधीनस्थों को निर्देश दिए। कुछ ही देर में कलेक्ट्रेट परिसर में ही अनमोल को नई ट्राईसाइकिल सौंप दी गई। ट्राईसाइकिल पाकर अनमोल ने प्रशासन ने आभार जताया। प्रियंका निरंजन ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांग, वृद्ध और असहाय लोगों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजना से वंचित न रहे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.