भागलपुर, जनवरी 20 -- गोराडीह प्रखंड कार्यालय में विभिन्न मामलों को लेकर बीडीओ द्वारा जनसुनवाई की गई। जिसमें पेंशन योजना, लंबित वेतन, अग्निकांड सहित कुल सात मामलों का आवेदन आया। इसमें तीन मामले का मौके पर निष्पादन कर दिया गया। जिसमें दो मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना और एक इंदिरा गांधी विधवा योजना शामिल है। बीडीओ प्रभात केसरी ने बताया कि इसके अतिरिक्त तीन मामलों की जांच करने का निर्देश दिए हैं जबकि एक मामले का निष्पादन नहीं किया जा सकता। वहीं अंचल कार्यालय में भी सीओ तन्या कुमारी के द्वारा जनसुनवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...