मधेपुरा, अप्रैल 17 -- मधेपुरा। डीएम अभिषेक रंंजन शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और त्वरित समाधान का आवश्वासन दिया। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम ने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया। जनसुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतों से संबंधित 41 आवेदन डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया। डीएम ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 36 फरियादियों को डीएम ने दिया न्याय का भरोसा यह भी पढ़ें- जनता दरबार में आये 43 आवेदन, डीएम ने कार्रवाई का दिया निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...