नैनीताल, दिसम्बर 17 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के श्री कैंचीधाम तहसील परिसर में बुधवार को 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने पेयजल और बदहाल सड़कों की समस्याएं बताईं। साथ ही नलकूप खंड रामनगर में पिछले एक वर्ष से 35 कर्मचारियों को वेतन न मिलने का मुद्दा भी उठाया गया। डीएम ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में बजेड़ी के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेश जोशी ने लटकती हाईटेंशन लाइनों से बने खतरे और जंगली जानवरों का आतंक रोकने को सोलर लाइटें लगाने की मांग रखी। डोबा के ग्राम प्रधान हरेंद्र बिष्ट ने झूला पुल व बुधलाकोट-पंगोट मार्ग निर्माण कार्य लंबित होने पर नाराजगी जताई। बुधलाकोट क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना का काम पूरा न होने, हरतपा में जर्जर विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.