गुमला, अप्रैल 10 -- गुमला, प्रतिनिधि। चंदाली स्थित समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। डीसी प्रेरणा दीक्षित ने ग्रामीण इलाकों से आए लोगों की व्यक्तिगत और सामुदायिक शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।रायडीह प्रखंड के कोब्जा रमजा-भींजपुर के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र तक जाने वाली करीब चार किमी जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को काफी दिक्कत होती है। साथ ही अंबाटोली सहित कई गलियों के निर्माण और सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग भी उठाई गई।पालकोट प्रखंड से आए लोगों ने मनरेगा रोजगार सेवक कैलाश साहु को पद पर बनाए रखने का आवेदन दिया। वहीं चंदाली क्षेत्र में भूमि अधिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.