सीवान, मार्च 29 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में एसपी पूरन कुमार झा ने शनिवार को जनसुनवाई के दौरान कुल 16 आवेदकों की समस्याएं सुनी। इनमें भूमि विवाद, आपसी मारपीट, पारिवारिक कलह, साइबर शिकायतें व अन्य स्थानीय स्तर की समस्याएं शामिल थीं। एसपी ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुनी व मामलों की प्रकृति के अनुसार संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से थानों का चक्कर न लगाना पड़े। यह भी निर्देश दिया कि सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए व प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। अधिकारियों को आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने व इनकी समस्याओं का ...